बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित एनटीपीसी सीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। ऐश टैंक गिरने से इसके नीचे 60 मजूदरों के दब जाने की खबर आ रही है। कई लोगों को घायल हालत में निकाला है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कर्मी बचाव कार्यों में लगे हुए है। हादसे में किसी की मौत हुई है इसके बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1 की मौत और 7 से 8 मजदूर के दबे होने की खबर है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कुछ बताया नहीं जा रहा है और न ही परिजनों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कैसे वह अपने परिजन के कुशल होने की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। स्थानीय लोगों द्वारा गुस्से में चक्का जाम कर दिया गया।
सीपत प्लांट से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा और दमन दीव को बिजली सप्लाई होती है|
