नई दिल्ली। राज्यसभा में आज काफी गहमा-गहमी का माहौल देखा गया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और उपसभापति के बीच तनातनी देखी गई। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि क्या राज्यसभा को उपसभापति चला रहे हैं या केंद्रीय मंत्री।
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद के अंदर पुलिस बुलाने की क्या जरूरत है। सीआईएसएफ के जवानों को बुलाया जाता है। क्या हमको समझ नहीं आता है। क्या ये सदन आप चला रहे हैं या फिर अमित शाह। खरगे के इस आरोप पर उपसभापति हरिवंश नारायण ने आपत्ति जताई और कहा कि यह बिल्कुल गलत आरोप है।

वहीं उपसभापति ने कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि कोई सीआईएसएफ कर्मी नहीं था। केवल मार्शलों को ही अंदर जाने की अनुमति है।”

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *