जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक 79 वर्ष का निधन हो गया| लंबे समय से बीमार थे और आरएमएल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था| मलिक के निधन की जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है. उनका पार्थिव शरीर आर.के.पुरम स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा और कल लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| उनकी दोनों किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालत बेहद गंभीर थी| मलिक का राजनीतिक जीवन 50 वर्षों से अधिक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने कई दलों में काम किया|

#satyapalmalik

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *