नई दिल्ली (डेस्क न्यूज)। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित तिरुपति मंदिर में दर्शन व्यवस्था बदलने वाली है। तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने निर्णय लिया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अत्याधुनिक तकनीक की मदद से नई दर्शन व्यवस्था की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को सिर्फ 2 घंटे में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे। पहले मंदिर में दर्शन के लिए 20 से 30 घंटे लग जाते थे, क्योंकि तिरुपति में हर दिन 1 लाख तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। लड्डू प्रसादम विवाद के बाद तिरुपति बोर्ड की यह पहली बैठक थी जिसके बाद ये फैसला लिया गया। बोर्ड के सदस्य जे श्यामला राव ने बताया कि स्पेशल एंट्री दर्शन का कोटा खत्म किया जाएगा। वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद बना रहता है, बोर्ड नहीं चाहता कि आगे इस पर सवाल खड़े हों। तिरुपति के स्थानीय नागरिकों के लिए हर महीने के पहले मंगलवार को दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

नेता नहीं कर पाएंगे बयानबाज़ी

बोर्ड ने निर्णय लिया है कि मंदिर परिसर में अब नेता राजनीतिक बयान नहीं दे सकेंगे। दर्शन करने आने वाले नेता अगर कोई बयानबाज़ी करते पाए गए तो ऐसा करने वाले नेताओं को बोर्ड क़ानूनी नोटिस देगा।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *