रायुपर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे की हुई गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि उनके बेटे को कोई जानता नहीं था इस गिरफ्तारी से रातों रात लोग उसे जानने लगे।
अपने बेटे की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया से बातचीत का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया में डाला है जिसमें वह कह रहे है कि मोदी, शाह सब बर्दाश्त कर सकते हैं। अडानी के खिलाफ कुछ कोई करेगा तो बर्दाश्त नहीं कर सकते। इससे पहले उनके द्वारा कोई नोटिस कोई कार्रवाई नहीं की गई। 10 मार्च से 18 जुलाई तक कोई पूछताछ नहीं हुआ। 18 जुलाई को उसका जन्म दिन था। तब उसे उठा के ले गई।
उसी दिन हम जंगलों में अडानी द्वारा कि जा रही अवैध कटाई का स्थगन प्रस्ताव लाने वाले थे। इन लोगों ने हमारे पूर्व मंत्री कवासी लखमा को पहले ही 6 महीने से अंदर कर रखा है। राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र यादव पर भी मुकदमा चला के रखे हैं। अब मेरा लड़का खेती किसानी करने वाला है। राजनीति में नहीं था। उन्होंने मेरे लड़के को दुश्मन बनाया है। मेरे लड़के का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री उसके विरोधी हैं । मेरे लड़के को कोई जानता नहीं था। अब सब जानने लगे हैं। मालिक के खिलाफ कुछ बोलो तो बर्दाश्त नहीं है। अडानी के खिलाफ बोलो तो बर्दाश्त नहीं होता तुरंत कार्रवाई होती है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *