रायपुर- विधानसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से पारित किया गया. इनमें छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना विधेयक, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 और छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार (संशोधन) विधेयक शामिल हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना विधेयक का प्रस्ताव पेश किया जिससे प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयो की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 और छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार (संशोधन) विधेयक पेश किया जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रो में भूमिहीन एवं आवासहीन लोगो को स्थायी अधिकार प्रदान करना है,जिससे उन्हें रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा सके.
