भिलाई। भिलाई में कुत्ते से टकराकर एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि युवक रास्ते पर जब स्कूटी चलाते जा रहा था तो अचानक कुत्ते के आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में वह एक बड़ी नाली के पास जाकर गिर जाता है। घटना भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र की है। उक्त युवक का नाम 16 वर्षीय रौनक दुबे बताया जा रहा है। युवक को इस घटना में गंभीर चोट आई थी। अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *