भिलाई| पावर हाउस, भिलाई में छत्तीसगढ़ का पहला वाटर प्रूफ सब्जी मार्केट बनेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री नगरोत्थान के तहत 500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी, नेहरू नगर से सुपेला तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
निर्माण कार्य के लिए 2592.76 लाख की स्वीकृति मिली है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को पत्र लिखा है, जिसके मुताबिक अधोसरंचना मद से जोन 1, नेहरू नगर अंडरब्रिज से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन के सामानांतर रोड निर्माण व विद्युतीकरण के लिए 322 लाख व जोन 1 में भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाइन के सामानांतर रोड निर्माण और विद्युतीकरण के लिए 3.84 करोड़ से कार्य किया जाएगा।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *