रुद्रप्रयाग| ग्रीन रुद्रप्रयाग की थीम पर आयोजित पौधारोपण अभियान। ‘ग्रीन रुद्रप्रयाग’ की थीम पर जनपद में हुआ भव्य पौधारोपण कार्यक्रम, हरेला पर्व के पहले दिन लगाए गए लगभग 40 हजार पौधे। डीएम प्रतीक जैन ने दिलाई पर्यावरण शपथ| ‘एक पेड़ माँ के नाम’, ग्रीन रुद्रप्रयाग’ जैसे संदेशों ने छुआ दिल। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक हरेला पर्व आज जनपद रुद्रप्रयाग में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा किया गया।।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *