न्यूज डेस्क। कोल्हापुरी चप्पल जो 300 से 400 रुपए में मिलती है उसका रेट इंटरनेशनल फैशन की साइट में एक लाख होने वाली तस्वीरें और वीडियो पिछले दिनों सुर्खियों में रहीं। इटली की फैशन ब्रांड प्रादा ने अपने 2026 के समर कलेक्शन में अपने माॅडल को कुर्ते-पैजामे के साथ इस चप्पल को पहने दिखाया था। इसके बाद से यह खबर आग की तरह कोल्हापुरी चप्पल बनाने वाले व्यवसायियों और लोगों तक फैली। जिन्हें इन चप्पलों को बनाने का इतना दाम कभी नहीं मिला न ही सम्मान मिला है।
उनके हित का ख्याल रखते हुए महाराष्ट्र चेंबर आॅफ काॅमर्स ने प्रादा को नोटिस भेजा था। इसके बाद इतावली ब्रांड ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि अगले हफ्ते इन व्यवसायियों के सम्मान में मेड इन इंडिया कोल्हापुरी चप्पलों का सीमित संस्करण लांच करेगी। यह कैप्सूल संग्रह जीआई टैग का अनुपालन भी करेगा। इसके साथ ही यह महाराष्ट्र की विरासत को वैश्विक मंच तक ले जाएगा।
