बिजनेस न्यूज। लाबुबू डॉल का ट्रेंड सेलिब्रिटी के सिर ऐसे चढ़ा है कि भारत की बाॅलीवुड सुंदरियां भी इस दिखावे से पीछे नहीं हट रही हैं। इस डॉल की कीमत एक आम नागरिक या बच्चों के लिए बहुत ज्यादा है। 10 हजार रुपए से शुरु होने वाली यह डाॅल पूरी दुनिया में ट्रेंड बनकर दौड़ रही है। यह एक काल्पनिक पात्र है। इसे हांगकांग के एक आर्टिस्ट नार्डिक ने बनाया था। देखने में यह डाॅल काफी भद्दी दिखती है, लेकिन कहानी में इसका कैरेक्टर प्यारा है।


बीजिंग में एक 131 सेंटीमीटर ऊंची लाबुबू डॉल की नीलामी 1.2 करोड़ रुपये की हुई है। चीन की कंपनी की पाॅप मार्ट की ब्लाइंड बाॅक्स मार्केटिंग स्ट्रेटजी ने इस डाॅल को दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया है। लाबूबू की लोकप्रियता को बढ़ाने का श्रेय पॉप सुपरस्टार लिजा को भी जाता है। जिसने इंस्टाग्राम पर कई लाबूबू गुड़ियों के साथ तस्वीरें पोस्ट की थी। इसके बाद यह चेन निकल पड़ी कई हाॅलीवुड स्टार सिंगर रिहाना, दुआ लिपा बाॅलीवुड में उवर्शी रौतेला, श्रुति हासन, टिंवकल खन्ना, अनन्या पांडे, जाह्न्वी कूपर, श्रद्धा कपूर, सोनल चैहान, नेहा कक्कड, दिशा पाटनीइसे अपने बैग पर लटाकाएं नजर आ चुकी हैं।


2025 में, लाबुबू डॉल ने लगभग 400 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *