भिलाई। जामुल के एसीसी काॅलोनी में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां चोरों ने एक साथ 9 घरों में चोरी करते हुए 12 लाख से अधिक की चोरी की है। बताया जा रहा है चोरों ने ताला लगे हुए घरों को अपना शिकार बनाया है। वहीं जामुल थाना प्रभारी के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। इस बड़ी वारदात से गुस्साएं लोगों ने आरोप लगाया कि रोजाना पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने वजह से चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
