भिलाई। 45 वर्षीय एक महिला ने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद की। लगातार शादी के लिए दबाव बनाता देखकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पतासाजी के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अहिवारा पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को प्रार्थिया ममता जंघेल ने नंदिनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस पहुंची तो मृतिका कुंवरिया बाई 45 साल संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। जांच में पुलिस को मृतिका कुंवरिया बाई का दीपक कुमार तोडसे निवासी अहिवारा के साथ प्रेम संबंध की जानकारी मिली।

  • विवाद के बाद दबाया गला : पुलिस ने बताया कि मृतिका बार बार शादी करने का दवाब बना रही थी। आरोपी दीपक कुमार तोडसे 12 की रात्रि 09 बजे मृतिका के घर गया था। दोनों के मध्य शादी की बात को लेकर वाद विवाद हुआ। दीपक ने आक्रोशित होकर मृतिका का गला दबाकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। पतासाजी के दौरान संदेही दीपक कुमार तोडसे ने हत्या करना स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *