नई दिल्ली । अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब बाबा के दरबार में उमड़ रहा है। सुरक्षा के मजबूत इंतज़ाम के साथ इस पवित्र यात्रा में अब तक 2 लाख श्रद्धालुओं ने बर्फानी बाबा के दर्शन कर लिए हैं।
इस बार यात्रा मार्ग पर सुरक्षा ko लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है। पूरे मार्ग को सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सुरक्षित किया गया है। सुरक्षा बलों की मौजूदा तैनाती को और मजबूत करने के लिए 180 अतिरिक्त सीएपीएफ कंपनियां लगाई गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए दो प्रमुख मार्ग हैं-पहलगाम और बालटाल। surakchaa कारणों से इस वर्ष हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे सभी तीर्थयात्रियों को पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है।
तीन जुलाई को शुरू हुई यह यात्रा 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगी|
