रायपुर-बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को दिया श्राप कहा कि भगवान पर टिप्पणी करने वाले ऐसे सनातन विरोधी का सर्वनाश हो जाना चाहिए. देखना अगले रथयात्रा तक कैसे दुर्गति होगी.राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अडानी परिवार के लिए रोक दिए जाने वाले बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने आपत्ति जताई है.

रायपुर जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी बस आलू से सोना बनाये, भगवान पर टिप्पणी न करें.भगवान से लगेंगे तो सत्यानाश हो जाएगा.मैं ब्राह्मण हूं और सही में जगन्नाथ जी का काम करता हूं.

जगन्नाथ जी किसी के बोलने से किसी के कहने से और किसी की इच्छा शक्ति से नहीं चलते हैं. जब तक उनकी इच्छा न हो तब तक दरवाजा भी नहीं खुल ती. पुरंदर मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1842 में अंग्रेज अपनी ताकत पर रथ खींचने की कोशिश किए लेकिन रथ टस से मस नहीं हुआ है. वहीं कोरोना के दौरान केवल 100 लोगों ने मिलकर भगवान की रथ खिंच ली थी. इसका मतलब है कि भगवान जगन्नाथ जी जैसा चाहते हैं वही होता है. राहुल गांधी ने रथ यात्रा को लेकर जो बयान दिया है वह पूर्णत गलत है.

By Ruchi Gautam

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर इटीवी हैदराबाद, भोपाल, रायपुर, नवभारत में 10 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *