न्यूज़ डेस्क । कपिल शर्मा के कनाडा कैफे में फायरिंग की घटना ने वहाँ इसका संचालन करने वाले लोगों को बहुत दहशत में डाल दिया है लेकिन इसके बाद भी कॉमेडियन कपिल शर्मा के हौसले बुलंद हैं। वह अब भी अपने कैफ़े को आगे लेकर जाना चाहते हैं। ग़ौरतलब हो कि ३ दिन पहले ही कॉमेडियन ने पत्नी सहित कनाडा में अपने इस कैफ़े का उद्घाटन किया था और कल रात कुछ लोगो ने उनके कैफ़े में फायरिंग कर दी।
कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘हार नहीं मानेंगे और हिंसा के खिलाफ हैं । हमने इस उम्मीद से कैप्स कैफे खोला था कॉफी और दोस्ती भरी बातचीत से गर्मजोशी, कम्युनिटी और खुशियों को बढ़ावा देंगे। हिंसा से इस सपने को तोड़ना दिल तोड़ने वाला है। हम इस सदमे को सहने की कोशिश में हैं। कनाडा कि सरे पुलिस और कस्टमर्स का शुक्रिया।’
कपिल ने आगे लिखा है, ‘आप लोगों ने जो हमदर्दी दिखाई और डीएम में जो यादें साझा कीं आप समझ नहीं सकते ये कितने मायने रखते हैं। कैफे आप लोगों के भरोसे की वजह से ही है। हिंसा के खिलाफ डटकर खड़े होते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि कैप्स कैफे गर्मजोशी और मिलने-जुलने की जगह रहे। हम सब कैप्स कैफे वालों की तरफ से आपका शुक्रिया, जल्द मिलते हैं, एक बेहतर आकाश के नीचे।’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लाड्डी ने ली, जो NIA की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। इस हमले से कपिल शर्मा और उनका परिवार भी शॉक में है, और अब उनके ‘कैप्स कैफे’ की तरफ से बयान आया है।
गुरुवार को लोकल समय देर रात 1.30 बजे कैप्स कैफे के बाहर फायरिंग हुई। सरे पुलिस का कहना है कि उस वक्त स्टाफ के कुछ लोग कैफे में थे। खिड़कियों में कम से कम 10 गोलियों के निशान मिले हैं ।
बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा कि खालिस्तानी लगातार कनाडा की धरती का इस्तेमाल अपने इस प्रकार के कुकर्मों के लिए करते हैं। वो नहीं चाहते कि कोई भी भारतीय मूल का निवासी वहां पर जाकर कोई काम करे या तरक्की करे या वहां पर अपना धंधा करे। हम लगातार कहते रहे हैं कि अगर आप अपने पिछवाड़े में सांप पालोगे तो ये आपको ही काटेंगे।बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब वो स्थिति बन रही जहां कनाडा में जो पहली सरकारों ने सांप पाले, आज वो कनाडा के मूल निवासियों या कनाडा में जो लोग काम करने जाते हैं या जो कनाडा में बिजनेस करने जाते हैं उनको डंस रहे ।
