बाॅलीवुड। फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ पर रोक लगाने के लिए जमींयत उलेमा ए हिन्द ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है। मुंबई, दिल्ली, गुजरात हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म में एक विशेष धार्मिक वर्ग को गलत रूप से दिखाया गया है। फिल्म में इस वर्ग को बदनाम करने की साजिश की गई है। इस फिल्म से समाजिक सौहार्द्र बिगड़ेगा और लोगों के बीच नफरत की भावना फैलेगी। यह फिल्म उदयपुर की एक घटना पर आधारित है जो 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
संगठन ने आरोप लगाया है कि फिल्म का ट्रेलर स्वतंत्रता के अधिकार का दुरुप्रयोग कर रहा है।
