बाॅलीवुड। जियो हाॅट स्टार की ‘सरजमीन’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है। 25 जुलाई को आने वाले इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेता पृथ्वीराज, इब्राहिम अली खान, काॅजोल अभिनीत फिल्म देशभक्ति और आतंकवाद पर आधारित है। फिल्म में पिता जहां देश के लिए लड़ता नजर आता है, वहीं पुत्र देश और परिवार के खिलाफ खड़ा है और इन दोनों के बीच मां असमंजस में फंसी हुई है। बेटे का किरदार निभा रहे इब्राहिम को नए लुक में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। एक टफ मैन के किरदार में उनकी अदाकारी देखते ही बन रही है।
