bollywood| आम आदमी और देश की रक्षा में अंडरकवर एजेंट के रूप में आई मनोज वाजपेयी अभिनीत वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ के दो सीजन सभी को काफी पसंद आए थे। राज एंड डीके की जोड़ी ‘फैमिली मैन 3’ का लेकर आ रही है। इसका टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें निमरत कौर और जयदीप आहलुवालिया सीरीज की रोचकता को बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा प्रियामणि, शारिब हासमी भी इस सीरीज में पहले की तरह ही आपका मनोरंजन करेंगे। अमेजन प्राइम में आप अपनी फेवरेट वेबसीरीज के टीजर का आनंद उठा सकते हैं।
