उदयपुर। उदयपुर में फ्रांसीसी महिला से बलात्कार मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। आज जब आरोपी सिद्धार्थ को पुलिस एसपी आफिस ले जा रही थी तो उसने मीडिया के सामने चिल्लाते हुए कहा कि उसने रेप नहीं किया है। उसे हनी ट्रैप में फंसाया जा रहा है वह बाहर का है, कुछ लोग नहीं चाहते कि वह यहां काम करे। इसीलिए उसके साथ ऐसा किया जा रहा है।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुष्पराज ओझा उर्फ सि़द्धार्थ ओझा एक काॅस्टिंग रोल नामक कंपनी चलाता है। उसने अक्षय कुमार, salman khan जैसे कई बड़े कलाकारों और बाॅलीवुड में काम किया है। उसकी कंपनी विभिन्न प्रोग्रामों के लिए कलाकारों को हायर करती है। इसी सिलसिले में फ्रांसिसी महिला को भी उदयपुर में एक एड की शूटिंग के लिए हायर किया गया था। पिछोला और सज्जनगढ़ फोर्ट में युवती ने मोबाइल एड की शूटिंग की। इसके बाद कंपनी और टीम ने मिलकर एक रेस्टारेंट में पार्टी की। पार्टी के बाद फ्रांसिसी महिला को सिद्वार्थ सिगरेट पिलाने के नाम से बाहर ले गया जहां से वह सिद्वार्थ के फ्लैट गए और वहीं महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई। यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पहले अपराधी ने अपना अपराध कुबूल कर लिया था, लेकिन आज उसके इस बयान ने घटना को नया मोड़ दे दिया। फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही इसके बाद ही युवक की सच्चाई का पता चल पाएगा।
फ्रैंच महिला पहले भी कई बार शूटिंग के लिए भारत आ चुकी है। वह लंबे समय से दिल्ली में रहती है, बल्कि सिद्धार्थ पिछले 8 साल से उदयपुर के न्यू अशोक नगर में रह रहा है।
