रायपुर। इंद्रप्रस्थ काॅलोनी में मिली लाश के हत्यारों का पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रायपुर डीडी नगर काॅलोनी के पति-पत्नी हैं। हत्या का मास्टरमांइड अंकित उपाध्याय है। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों पति-पत्नी दिल्ली भाग गए थे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है और जल्द ही उन्हें रायपुर लाने वाली है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मृतक किशोर पैकरा से आरोपियों ने जमीन की खरीदारी की थी और उसे कम पैसे दिए थे। इसकी वजह से मृतक उनसे वकील की मदद से कानूनी कार्रवाई द्वारा पैसों की मांग कर रहा था। आरोपियों ने किशोर की हत्या कर उसकी लाश को सीमेंट के मटेरियल से ढक दिया था। इसके बाद डीडी नगर के गोलबाजार से स्टील ट्रंक खरीद कर उसमें लाश डाल कर दोनों इंद्रप्रस्थ के सूनसान इलाके में फेंक फ्लाइट से दिल्ली भाग गए थे।
पुलिस ने हब्बूभाई लिखे स्टील की पेटी से आरोपियों का पता लगाया। आरोपियों ने एक दिन पहले ही स्टील का ट्रंक खरीदा था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। पुलिस ने फिलहाल सारी मर्डर मिस्ट्री उजागर नहीं की है।

#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *