पटना। पटना में कुछ दिन पहले एक किराए के मकान में एक 28 वर्षीय महिला संजना सिंह की अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने जब जांच की तो सीसीटीवी में एक युवक को आखिरी बार महिला के घर से निकलते देखा था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो चैकाने वाले खुलासे हुए। महिला की हत्या करने वाला आरोपी सूरज कुमार बचपन से महिला का दोस्त था। मार्च के महीने में सूरज की शादी हो गई थी जिसके बाद से मृतका संजना ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा था। आरोपी युवक मृतका के किराए के मकान में पहुंचकर उसके मोबाइल और लैपटाॅप चैक कर रहा था कि मृतका ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बात पर आरोपी संजय ने मृतका का गला कैंची से रेत दिया और उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान छुपाने के लिए उसने एलपीजी गैस सिलेंडर की पाइप मृतका के मुंह में डालकर आग लगा दी थी। जिससे उसका उपरी हिस्सा जल गया था। मृतका और आरोपी दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। आरोपी और उसकी बचपन से दोस्ती थी। मृतका का भाई भी पुलिस में कार्यरत है।
