रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के सेंट्रल जेल मे कवासी लखमा और विजय भाटिया से मुलाकात की. दोनों के अस्वस्थ होने पर भूपेश बघेल ने चिंता जताई.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाये गंभीर आरोप. उन्होंने कहा, समय बदलते देर नहीं लगता. सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर व्यवहार कर रही. जेल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराना अमानवीय और निंदनीय है.
बता दे की कवासी लखमा को ईडी ने शराब घोटाले में कमीशन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
