बलौदा बाजार- सदर बाजार इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश की।कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित नरेंद्र सिंह चावला (उम्र 70 वर्ष) अपनी दुकान में बैठे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा अमरजीत चावला नशे की हालत में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर अमरजीत ने चाकू से पिता पर वार कर दिया।बचाव करने पहुंचे छोटे भाई को भी चोट आयी है। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
