अमरावती। बार-बार बिजली जाने की वजह से महाराष्ट्र के दो युवको ने बिजली आफिस में आग लगा दी। यह घटना अमरावती के वलगांव के बिजली उपकेन्द्र की है। जहां ये युवक पेट्रोल लेकर पहुंचे थे। युवकों का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार रेवांसा गांव मंे शुक्रवार से बिजली आपूर्ति बंद थी। गांव वाले कई बार बिजली केंद्र में जाकर बिजली बहाल करने की गुहार लगा चुके थे। कई बार गांववासियों ने बिजली उपकेंद्र के सीनियर जूनियर इंजीनियरों से भी संपर्क करने की कोशिश की। बार बार बिजली जाने पर अधिकारियों द्वारा दिखाई जा रही उदासीनता से परेशान युवकों ने बिजली आफिस के टेबल पर आग लगाई। युवक कौन और कहां के रहने वाले हैं यह अभी ज्ञात नहीं है। पुलिस घटना की जानकारी लेकर उपद्रवी युवकों का पता लगा रही है।
