भिलाई। भिलाई के ग्रीन वैली से ऑनलाइन गेमिंग सटटा अन्ना एप खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 विभिन्न बैंकों के एटीएम, 03 पास बुक, दो चेक बुक, तीन सीम, दो मोबाईल एवं नगदी रकम 2000 कुल कीमती 1,20,000 की जब्ती बनाई है। आरोपी के द्वारा एप में उपयोग करने वाले 30 बैंक खातों को पुलिस ने होल्ड भी कराया है।
स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि 14 जून को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चौहान ग्रीन वेली में आनलाइन गेमिंग सटटा अन्ना एप का संचालन कर रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची, जहां आरोपी जितेन्द्र कुमार शर्मा निवासी संतराबाड़ी को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से विभिन्न कंपनी के 12 एटीएम कार्ड, 03 पास बुक, 02 चेक बुक, तीन सीम, दो मोबाइल जब्त किया गया। वहीं वाट्सएप ग्रुप में गेमिंग सटटा एप् में विभिन्न बैंकों के 30 बैंक खातों का उपयोग किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने होल्ड करा दिया है।
