भिलाई। भिलाई के सुपेला में एक दंपत्ति ने 45 लाख रूपए की ठगी को अंजाम दिया है। दंपत्ति ने आकर्षक टूर स्कीम का झांसा देकर एक व्यक्ति को अपनी ठगी का शिकार बनाया।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, सुपेला थाना क्षेत्र के लेट्स ट्रेवल फ्री कंपनी के संचालक नागेश कुमार धारा और उनकी पत्नी आरती द्वारा फ्रेंचाइजी और आकर्षक टूर स्कीम का झांसा देकर 45 लाख रुपए की ठगी की गई। टीवी जय प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार पीड़ित जय प्रदीप ने लेट्स ट्रेवल फ्री के offer के आकर्षण में 6 सितंबर 2022 को 15 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से कंपनी के एक्सिस बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। शुरूआती दिनों में कंपनी ने 1 लाख का लाभांश भी देकर उसका विश्वास जीत लिया, लेकिन बाद में जब उसे पैसे मिलना बंद हो गए और कंपनी का सूर्या माॅल स्थित office बंद हो गया तब उसे अपने ठगे जाने का एहसास हुआ।
बाद में उससे किस्तों के जरिए करीब 45 लाख रुपए निवेश कराए गए। आरोपियों ने केवल इसी पीड़ित से नहीं बल्कि शहर के अन्य लोगों विवेक विश्वकर्मा से 10.40 लाख, राम किशोर सिंह से 10.40 लाख, इंद्रजीत गुलाटी से 2 लाख और इंद्रजीत कौर से 16 लाख की को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
उक्त कंपनी ने दुबई, गोवा और थाईलैंड जैसे टूर पैकेज के नाम पर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाती थी। फ्री टूर और कैश बैक जैसे प्रलोभन देती थी।
