बाॅलीवुड। मोस्ट अवेटिंग वेब सीरीज ‘पंचायत 4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह वेब सीरीज 24 जून को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इस बार यह सीरीज चुनावी तड़का लेकर आई है। मंजू देवी और क्रांति देवी चुनावी मैदान में हैं। दोनों पक्ष अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं। पंचायत चुनाव कौन जीतेगा ये तो आपको सीरीज देखकर ही पता चलेगा। फिलहाल आपकी उत्सुकता के लिए अमेजन प्राइम में ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर मौजूद है। फुलेरा के पंचायत चुनाव और खट्टे-मीठे नोंक-झोंक के साथ सीरीज फिर गुदगुदाने वाली है।
‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर काफी मजेदार है। ‘पंचायत’ को टीवीएफ ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है। स्क्रिप्ट चंदन कुमार ने लिखी है और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने इसे डायरेक्ट भी किया है।
