बाॅलीवुड। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का नया पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म में अभिनेता अनंत विजय जोशी, योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में माध्यम से योगी आदित्यनाथ जीवन के अनकहे पहलुओं को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘अजेय’ लेखक शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ द डेफिनिटिव बायोग्राफी ऑफ योगी आदित्यनाथ’ पर बनी है।
फिल्म में अनंत विजय जोशी, परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
