एक्स पोस्ट। भारतीय वायुसेना ने एक जवान को कारगिल से एयर लिफ्ट कर चंडीमंदीर पहुंचाया। इस जवान की हालत काफी गंभीर और नाजुक थी। इसे जल्द से जल्द चंडीमंदिर उपचार के लिए ले जाए जाने की जरुरत थी। जवान की जान बचाने के लिए सेना ने एएन32 विमान का उपयोग किया। भारतीय वायुसेना ने यह जानकारी अपने एक्स पोस्ट पर दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उच्च तापमान और दबाव में गर्मी के दिनों कारगिल की उंचाइयों में परिवहन संचालन काफी कठिन होता है। ऐसे में सुबह की पहली किरण के साथ इस अभियान को अंजाम दिया गया और सफलता पूर्वक जवान को उपचार के लिए गंतव्य तक पहुंचाया गया।
