जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, जगदलपुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् संचालित विभिन्न कोर्स में कौशल प्रशिक्षण हेतु अंशकालीन पूर्णतः अस्थायी कुशल अतिथि प्रशिक्षकों की आवश्यकता है, जिसका वॉक-इन-इन्टरव्यू दिनांक 18/07/24 को समय प्रातः 10:00 बजे से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, नकटी सेमरा, आड़ावाल, जगदलपुर में किया जाना है। इच्छुक व्यक्ति कोर्स एवं पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी cssda.cg.nic.in में प्रदर्शित कोर्स लिस्ट से एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला बस्तर के वेबसाईट www.bastar.gov.in से प्राप्त कर सकते है। अद्योवर्णित पद व उनके सम्मुख दर्शाये विवरण अनुसार इच्छुक एवं पात्र आवेदक जो इस पद के लिये निर्धारित अर्हताओं को पूरी करते हो अपने पूर्ण बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल जगदलपुर जिला बस्तर में वॉक-इन-इन्टरव्यू में सम्मिलित हो सकते है। 

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *