भोपाल। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जयंती के अवसर पर मध्य-प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पूरे वर्ष किसान मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। किसानों के लिए सभी प्रकार की योजनाएं चालू की जाएंगी। जिससे किसानों को उन्नत फसल मिले और अच्छा दाम मिले। फूड प्रोसेसिंग के माध्यम से किसानों को उनकी फसल की उन्नत कीमत दिला सके। इसलिए उद्योग रोजगार वर्ष के तहत यह आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा किसान मेला के लिए 12,13,14 अक्टूबर को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
