विजयपुरा। कर्नाटक के एक किसान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें किसान अपने प्याज की फसल को हाइवे की सड़क पर फेंक कर उसी पर सड़क में लोटता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार प्याज की उचित कीमत नहीं मिलने की वजह से किसान ने अपना विरोध जताते हुए ऐसा किया। वह अपने प्याज की फसल लेकर बाजार पहुंचा था जहां उसे इसकी अधिक कीमत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जब उसे प्याज की सिर्फ 200 रुपए क्विंटल कीमत मिली तो उसने अपने प्याज सड़क पर फेंक दी और विरोध जताने लगा।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *