नई दिल्ली। आठवें वेतन मान की खुशियां जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी। इससे सरकारी नियमित कर्मचारी से लेकर पेंशन होल्डर्स सभी के वेतन में वृद्धि होगी। मानाजा रहा है कि इस बार पेंशन और सैलरी नहीं पे-लेवल के पूरे स्ट्रक्चर में बदलाव हो सकता है। 6 लेवल के पेस्केल को 3 लेवल पर करने की योजना हैं।
. 8वें वेतन आयोग को केंद्र सरकार ने इस साल के शुरुआत में मंजूरी दी जो कि 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। नए वेतन आयोग के लागू होने पर 50 लाख से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधे तौर पर फायदा होगा।
