बलूचिस्तान। बलूचिस्तान में एक पत्रकार की हत्या कर दी गई है। यह पत्रकार आवरन जिले का निवासी था जिसकी उसके पत्नी और बच्चों के सामने अज्ञात लोगों ने शनिवार को हत्या कर दी। अब्दुल, अकसर बलूचों के मानवाधिकारों के लिए अवाज उठाते थे। उसकी हत्या की यही वजह बताई जा रही है। कुछ महीने पहले अब्दुल के बड़े बेटे की भी हत्या कर दी गई थी। हत्या किसने और किस वजह से की है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
