दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले में एनसीआरटी की किताबों की पायरेसी बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह एनसीआरटी की नकली किताबें बनाते थे। पुलिस ने 2.4 करोड़ मूल्य की 1.7 लाख किताबें जप्त की हैं। जानकारी के अनुसार, निशांत गुप्ता और प्रशांत गुप्ता नामक आरोपी अनुपम सेल्स नाम की दुकान की आड़ पर इन किताबों की बिक्री कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि 25 साल से यहां दुकान चला रहे हैं। उनकी निशानदेही पर ही एनसीआरटी की नकली किताबें प्राप्त होने वाली दिल्ली की विभिन्न दुकानों और गोदामों पर भी पुलिस ने छापा मारा जहां से 1.6लाख किताबें जप्त की गईं। पुलिस को इसकी गुप्त जानकारी मिली थी।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के हिरांकी, शिव एनक्लेव, कश्मीर काॅलोनी स्थित गोदाम में छापा मारा गया। यह सुनियोजित पायरेसी नेटवर्क था। इन किताबों में बकायदा एनसीआरटी के अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। इसकी पुष्टि खुद एनसीआरटी अधिकारियों ने की है।
