कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के मस्तगढ़ गांव में रहने वाला एक सिक्ख छात्र देवेन्द्र सिंह ढिल्लो पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया है। विडंबना यह है कि यह 25 वर्षीय छात्र अपने देश के प्रति देशभक्ति करने की बजाए पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था।
जानकारी के अनुसार , देवेन्द्र सिंह ढिल्लों पटियाला के एक काॅलेज में बीकाम का छात्र है जो राजनीति शास्त्र की पढ़ाई करता है। पिछले वर्ष वह पाकिस्तान के ननकाना साहब दर्शन करने गया था। जहां वह हनी ट्रैप का शिकार हो गया था। इसके बाद युवक को ब्लैकमेल कर भारत के खिलाफ जासूसी करवाई जा रही थी। युवक भारतीय सेना के हथियारों और सैन्य छावनियों की तस्वीरें पाकिस्तान एजेंटों को भेजा करता था।
मामला तब प्रकाश में आया जब कैथल के एक थाने के सिक्योरिटी एजेंट ने उसके खिलाफ शिकायत की थी कि वह फेसबुक में बंदूक और हथियारों की फोटो डाल रहा है, जबकि उसके पास लायसेंस नहीं है। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक अपने मोबाइल से भारतीय सैन्य के कई संवेदनशील फोटो पाकिस्तान को भेज रहा था।
