Oplus_0

खैरागढ़-आपसी विवाद पर दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष।छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी. खैरागढ़ थाना क्षेत्र के रेंगाकथेरा गांव की घटना है.
एसडीओपी खैरागढ़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि राकेश लंबे समय से अपनी शादी को लेकर नाराज था. उसका मानना था कि बड़ा भाई प्रदीप ने जानबूझकर उसकी शादी नहीं कराई. इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो घातक हिंसा में बदल गई. आक्रोशित राकेश ने घर में रखी बांस की बल्ली से प्रदीप के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद से अरोपी फरार है, पुलिस तलाश में जूट गई है.

By Ruchi Gautam

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर इटीवी हैदराबाद, भोपाल, रायपुर, नवभारत में 10 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *