अहमदाबाद। मामला गुजरात के अहमदाबाद के मणिनगर का है। जहां एक महिला ने खाने के लिए प्रसिद्ध ब्रांड का कोन आइस्क्रीम खरीदा था। इस आइस्क्रीम को खाने के दौरान महिला के मुंह के अंदर कुछ अजीब सी चीज आई। महिला का दावा है कि जब उसने मुंह के अंदर से आइस्क्रीम बाहर निकालकर थूंका तो उसमें छिपकली की पूंछ थी। महिला और उसके पति का कहना है कि उसने यह आइस्क्रीम मणिनगर के क्रासिंग के पास स्थित महालक्ष्मी आइस्क्रीम काॅर्नर से खरीदी थी।
इस आइस्क्रीम की खरीदी के दौरान उन्होंने कोई बिल नहीं लिया था, लेकिन यह आइस्क्रीम एक बड़ी कंपनी की है। इस आइस्क्रीम को खाने के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई और उसे उल्टियां होने लगीं। महिला और उसके पति का कहना है कि जब बड़ी कंपनी की खाने-पीने की चीजों का यह हाल है तो बाकि चीजों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।
इधर बात करें खाने-पीने की चीजों में अनचाही चीजें निकलने की तो यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले मुंबई में एक आइस्क्रीम में कटी उंगली निकली थी बाद में कंपनी ने इसके बारे में खंडन किया था कि कर्मचारी उंगली कट गई थी। वही जोधपुर में प्रसिद्ध ब्रांड के पिज्जा में काॅकरोच निकला था। एक नामी कंपनी के चाॅकलेट साॅस में मरे हुए चूहे के निकलने और कोल्डड्रिंक के ट्रेटा पैकेट में सांप और फंगस की खबरे आए दिन सोशल मीडिया और अखबारों में छप चुकी हैं। ऐसे में खाने-पीने की चीजों में हाइजीन मापदंड को लेकर कंपनियों का ढील-ढौल रवैयया ग्राहकों की विश्वसनीयता को खत्म करता जा रहा है।
