भिलाई। हत्या करने की नीयत से घर घुसकर चाकू, डंडा और हाथ मुक्के से जमकर पिटाई करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पुलिस ने जोरातराई से पकड़ा।
उतई पुलिस के अनुसार 11 मई की दोपहर करीब 2.20 बजे प्रार्थी रंजीत सिंह अपने घर में था। ग्राम जोरातराई के चंदन कुमार उड़िया और सुरेन्द्र बाग प्रार्थी के घर के सामने गाली गलौच कर रहे थे, प्रार्थी गाली गुप्तार करने से मना किया तो चंदन कुमार उड़िया एवं सुरेन्द्र बाग दोनों एक साथ मिलकर समझाने वाले कौन होते हो कहते हुए चंदन ने अपने पास में रखे धारदार चाकू से प्रार्थी की हत्या करने की नियत से पेट में घुसाने के लिए वार किया। इससे दोनों हाथ की हथेलियां जख्मी हो गई।सुरेन्द्र बाग हत्या करने की नियत से प्रार्थी के सिर के पीछे हिस्से में 03 जगह धारदार चाकू से वार कर चोंट पहुंचाया। प्रार्थी की पत्नि माधुरी और संतोषी बीच बचाव कर सहारा देकर घर अंदर ले गये। आरोपी पुनः कुछ देर बाद चंदन और सुरेन्द्र अपने अन्य साथी हिमांशु कुर्रे एवं अन्य के साथ प्रार्थी की हत्या करने की नियत से घर के अंदर घुसकर प्रार्थी के साथ हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट की। प्रार्थी के पीठ, दाहिने आंख के ऊपर में चोंट आई।
रिपोर्ट पर थाना उतई में 180/2025 धारा 109, 118(1), 332(बी), 3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी चंदन कुमार उड़िया, हिमांशु कुर्रे, सुरेन्द्र बाघ को जोरातराई से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारा। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो नग धारदार चाकू एवं एक डण्डा विधिवत जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
