कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रेमनगर में एक बोलेरो पलट गई। इसमें आधादर्जन बाराती घायल हो गए। बारातियों का कोरबा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह बोलेरो कुसमुंडा से सुरकछार की ओर जा रही थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई और इसमें सवार 12 बाराती घायल हो गए। घटना रात 10 बजे की है। घटना के घायल सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। घटना का कारण तेज गति से वाहन चलाया जाना बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गई थी।
