नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में सेक्टर 17 के पास स्थित कुछ झुग्गियों में भीषण आग दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना में दो लोग जिंदा जल गए हैं। रविवार सुबह लगी इस भीषण आग में 400 झुग्गियां जलकर तबाह हो गईं। दमकल विभाग की 20 गाड़ियों की मदद से फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
दो लोगों के शव बरामद हुए हैं जिन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम में के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना आज सुबह 1155 की बताई जा रही है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार, यह काफी सघन आबादी वाला क्षेत्र है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *