अमरावती। आंध्र-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के पुत्र सिंगापुर के एक स्कूल में आग दुर्घटना में घायल हो गए हैं। पवन कल्याण के छोटे पुत्र शंकर जिस स्कूल में पढ़ते हैं वहां यह दुघर्टना हुई है। जानकारी के अनुसार उनके पैर और हाथ इस घटना में झुलस गए हैं और धुआं फेफड़ों में जमा हो जाने की वजह से उनकी स्थिति ठीक नहीं है।
पवन कल्याण वर्तमान में अल्लूरी सीतारामराजू के दौरे पर थे। अधिकारियों द्वारा उन्हें यह जानकारी दी गई है और तुरंत सिंगापुर जाने की व्यवस्था की गई है। जानकारी के बाद पवन कल्याण ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए लंबे समय से गांव के आदिवासियों को वादा किया था। इसीलिए वह सबसे पहले आदिवासियों की समस्या का समाधान करेंगे उनसे बात करने के बाद वह सिंगापुर रवाना होंगे। अधिकारियों की जानकारी के अनुसार पवन कल्याण अल्लूरी से विशाखा रवाना होंगे जहां से उनके सिंगापुर जाने की व्यवस्था की गई है।
