नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज थाईलैंड के बैंकॉक में थाई रामायण, रामकियेन का आकर्षक प्रदर्शन देखा। उन्‍होंने भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा,“एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और से नहीं मिलता! थाई रामायण, रामकियेन का मनमोहक प्रदर्शन देखा। यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था जिसने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। रामायण वास्तव में एशिया के इतने सारे हिस्सों में, दिलों और परंपराओं को जोड़ता है।”

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *