भिलाई। दुर्ग जिले में पदस्थ विनोद मिंज के खिलाफ पद्मनाभपुर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जामुल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने डीएसपी मिंज पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अभी तक पुलिस ने आरोपित डीएसपी विनोद मिंज को गिरफ्तार नहीं किया है। डीएसपी विनोद मिंज अभी जिले में अजाक डीएसपी के पद पदस्थ है।

पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत कर आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में उसकी आरोपित डीएसपी विनोद मिंज से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से डीएसपी ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और लगातार दैहिक शोषण किया। पीड़िता जब भी शादी के लिए बोलती को आरोपित डीएसपी इन्कार कर दिया करता था। दो दिन पहले डीएसपी मिंज ने पीड़िता को रविशंकर स्टेडियम के पास स्थित ट्रांजिट मेस में बुलाया और वहां पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। जिसके बाद पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाना में घटना की शिकायत की। जिसके आधार पर डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म, गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *