बाॅलीवुड। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का टीजर जारी हो गया है। धांसू टीजर फिर एक बार ‘केसरी चैप्टर 1’ की यादें ताजा कर देगा। ‘केसरी चैप्टर 1’ के गाने और फिल्म की कहानी तो आज भी लोगों की जुंबा पर है| कुछ इसी तरह की नई कहानी के साथ इस बार अक्षय फिर ‘केसरी चैप्टर 2’ के साथ वापसी कर रहे हैं।

फिल्म ‘जलियांवाला बाग कांड’ पर बेस्ड है। 1 मिनट 39 सेकेंड के टीजर में पहले तो कुछ दिखाई नहीं देता, सिर्फ चीख-पुकार और आवाजें आती हैं। इसके बाद दनादन गोलियां चलने लगती हैं। गोलियों के बीच चीख-पुकार की आवाजें आपको स्तब्ध-सा कर देंगी। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के चित्रांकन से टीजर शुरू होता है। अक्षय अपने वकील वाले किरदार में दमदार नजर आते है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे जारी किया है। जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने किस तरह से क्रूरता की थी, उसकी चीख इस टीजर में साफ सुनाई दे रही है। टीजर बेहद शानदार है और इससे साफ है कि अक्षय कुछ बहुत खास लेकर आ रहे हैं।
अक्षय टीजर में अलग-अलग गेटअप में दिखते हैं। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *