बॉलीवुड। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भाग्य श्री के साथ गंभीर हादसा हो गया है। 55वर्षीय एक्ट्रेस को सिर पर गंभीर चोटें आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उन्हें सिर पर 13 टांके लगाए गए हैं। इसकी जानकारी सोशल मीडिया में एक पोस्ट से मिली है।
‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री को सिर पर गहरे कट के निशान हैं। उनकी सर्जरी वाली फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस तस्वीर को देख काफी चिंतित हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस को चोट पिकलबॉल खेलते हुए लगी है। पिकलबॉल खेल अमेरिका, कनाडा में लोकप्रिय है।
