नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ से इस बार उत्तर प्रदेश की होली बूँदा-बाँदी और बदली वाली रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। होली के दिन राज्य के कई जिलों मथुरा , आगरा, बरेली, नोएडा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, होली के दिन कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है और तापमान में सामान्य से अधिक गिरावट आ सकती है। कहीं-कहीं पर बादल छाये रहने की भी संभावना है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने जताई है।
इसका असर मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल समेत आसपास के जिलों में भी देखने को मिल सकता है। आज गुरुवार को भी यूपी से जुड़े सीमावर्ती राज्यों दिल्ली, हरियाणा के कई जिलों में भी बदली छाई रही।मौसम विभाग का कहना है कि14 मार्च यानी होली पर उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे|
पश्चिमी विक्षोभ निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर पश्चिमी अफगानिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है| इसके प्रभाव में 14 से 16 मार्च तक इन राज्यों में देखने को मिल सकता है ।
