नई दिल्ली। यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। आज दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना की सफाई का निरीक्षण किया। दिल्ली की नई सरकार यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। भाजपा सरकार ने इसे लेकर ऐक्शन प्लान बनाया है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ छठ घाट और ओखला बैराज तक यमुना की सफाई का निरीक्षण किया। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर पर दी। वीडियो में वे अधिकारियों से सफाई को लेकर सवाल भी पूछते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन साल में यमुना को साफ करने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली में दुबारा बाढ़ नहीं आएगी। ये हमारी सरकार का संकल्प है।
सुधारेंगे सीवेज प्लांट की गुणवत्ता
यमुना में जो 18 नाले गिरते हैं, वहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी को बढ़ाया जाएगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। जो इंडस्ट्रियल एरिया हैं, वहां भी नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। इस कार्य में 2 साल का समय लगेगा।
यमुना की सफाई का काम भी घाट पर दिखाई दे रहा है। यहां पर दिल्ली डेवलपमेंट एथाॅरिटी की ओर से रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। किसी भी कीमत पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रेस्टोरेंट वाली नावें
यमुना में चलेगी फेरी (किश्ती) मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपेक्षा और प्राथना है। हम बड़ी-बड़ी कंसल्टेसी कंपनी से भी सहयोग ले रहे है। मशीनें काम कर रही हैं। 10 साल में कोई काम हुआ ही नहीं है। कोई काम कागज पर भी नहीं हुआ। पिछली सरकार के दिमाग में यमुना मां को साफ करने की बात भी नहीं है। हमारी दिल्ली सरकार के साथ पीएमओ भी यमुना सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है। पीएम यमुना की सफाई की चिंता कर रहे हैं। हमारा यमुना में फेरी चलाने का प्रोपोजल है। फेरी में रेस्टोरेंट होगा। हर आदमी की इसमें इन्वॉल्वेंट होना चाहिए।
साफ करेंगे काला रंग
3 साल में यमुना साफ हो जाएगी। पानी का रंग काला है। 3 साल में इस रंग को बदलकर दिखा देंगे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कोई चिंता नहीं की है। वो सिर्फ पॉलिटिक्स-पॉलिटिक्स करना जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने जितने भी पाप किए हैं वह सब सामने आएंगें हजारों करोड़ का नुकसान दिल्ली वासियों का किया गया है।
