वैशाली। बिहार के वैशाली स्थित बलवा कुंवारी गांव में दुल्हे ने दुल्हन के घर आते ही जहर खाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महमदपुर मठिया गांव निवासी अशोक भारती का 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार भारती है। मृतक युवक का बीते 20 फरवरी 2025 को तिलक फलदान हुआ था। 24 फरवरी 2025 को छपरा जिले के जलालपुर की युवती से उसकी शादी हुई थी।
शादी से किया था इंकार
मृतक के पिता ने बताया कि शादी से उनका पुत्र रवि कुमार भारती खुश नहीं था। तिलक के बाद अचानक लड़के ने उस लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया था। लड़की वालों ने मांझी थाना पहुंचकर लड़के के खिलाफ शिकायत कर दी थी।
गांव के लोगों द्वारा समझाने बुझाने पर लड़का शादी करने के लिए तैयार हो गया। रवि की अच्छे से शादी हुई। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था, पूरा परिवार छपरा पैतृक घर पर था, तभी रवि घर से परिवार को यह बोलकर निकला कि बैंक के आवश्यक काम से हाजीपुर जा रहा है, लेकिन वह घर नहीं लौटा काॅल करने पर उसका मोबाइल बंद आ रहा था।
दूसरे घर में खाया जहर
मृतक का हाजीपुर में ही एक और घर था जहां युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, जब मृतक का परिवार उसकी तलाश में हाजीपुर स्थित दूसरे घर में पहंुचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। घर वालों ने जब बाहर से आवाज दिया तो किसी प्रकार की गतिविधि सुनाई नहीं दी। दूसरे के घर की छत के सहारे कमरे का दरवाजा तोड़कर घरवाले अंदर गए तो बेड पर शव पड़ा हुआ मिला।
घरवालों का कहना है कि उसने सुहागरात के दिन ही जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से दुल्हन समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को बरामद कर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
